Site icon Apka Guru

7 Wonders Of The World Names In Hindi | दुनिया के सात अजूबे

7 Wonders Of The World

दुनिया के सात अजूबे जो की अपने अनोखे पन व बहुत अलग बिशेषताओं के लिए पुरे विश्व में बिख्यात है। तो आज जानते है 7 Wonders Of The World Names In Hindi और इनसे जुड़ी कुछ बहुत ही अनोखी व प्राचीन समय से चली आ रही जानकारिया।

यह बात सन 2000 की है जब Swiss foundation द्वारा एक कैंपेन चलाया गया जिसका उदेद्श्य था की दुनिया में मौजूद अलग-अलग अनोखी जगहों के लिए एक poll के माध्यम से वोटिंग हो जिसमे 7 Wonders Of The World चुने जा सकें। इस कैंपेन को New7Wonders नाम दिया गया।

दुनिया के सात अजूबों के नाम | New 7 Wonders of the World

दोस्तों यह बात हर व्यक्ति ने सुना ही है कि दुनिया में सात अजूबे है जो की अपने आप में एक ख़ास महत्त्व रखते है। इन सभी नामों को अलग-अलग poll के माध्यम से चुना गया है। दोस्तों हम सभी लोग तो शायद सातों अजूबो को जाकर देख न सके परन्तु हमे उनके बारे में जानकारी होनीचाहिए।

आज हम सभी 7 Wonders के नाम और उनकी ख़ास तस्वीरो के साथ उनसे जुडी कुछ ख़ास जानकारिया आप सभी को बातएंगे।

S. No.New 7 Wonders Of The Worldदुनिया के सात अजूबेंCountry
1.चीन की दीवारGreat Wall of ChinaChina
2.पेट्राPetraJordan
3.ताजमहलTaj MahalIndia
4.चिचेन इत्ज़ाChichén ItzáMexico
5.माचू पिच्चुMachu PicchuPeru
6.क्राइस्ट रिडीमरChrist the RedeemerBrazil
7.कोलोसमColosseumItaly

1. Great Wall of China

खानाबदोशों से अपनी सुरक्षा हेतु एक साधन के रूप में The Great Wall of China की कल्पना सम्राट किन शी हुआंग ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में की थी। यह चीन के हुआरौ जिला में स्थित है। यह दीवार आज के समय में एक बहुत बड़े पर्यटक आकर्षण के रूप में मौजूद है।

The Great Wall of China की कुल लम्बाई 21,196 किलोमीटर है और ऐतिहासिक रूप से ऐसा माना जाता है कि दीवार के निर्माण के समय लगभग 400,000 लोग मारे गए थे।

2. Petra

यह दुनिया में मौजूद सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थलों में से एक है और पुराने समय में Petra नाबातियन साम्राज्य की राजधानी थी। संभवतः माना जाता है कि 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में इसका निर्माण हुआ। Petra में पत्थर की चट्टानों में बनाये गए मकबरे और उस समय के मंदिर हैं।

Image Source: Pixabay

Petra में मौजूद सबसे प्रशिद्ध संरचना अल खज़नेह है जिसकी उचाई लगभग 45 मीटर है। 2007 में जब 7 Wonders of the World की सूचि हेतु मतदान हुए तो लगभग 100 करोड़ लोगो ने इसे वोट देकर सात अजूबों की लिस्ट में चुना।

3. Taj Mahal

इस दुनिया में मुहब्बत की अगर कोई सबसे बड़ी निशानी मानी जाती है तो वह ताज महल को ही माना जाता है। शाह जहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में ताज महल बनवाया था। ताज महल बनाने की शुरुआत 1628 में हुइ जिसे 1658 में पूरी तरह बना कर तैयार कर दिया गया था।

Image Source: Pixabay

17-हेक्टेयर (42-एकड़) में बने इस मकवरे में एक मस्जिद और गेस्ट हाउस है और यह मकबरा तीन तरफ से एक दीवार से घिरा हुआ है जिसमे खूबसूरत बगीचे मौजूद है। आज भी लोग यहाँ पर जुमे की नमाज़ अदा करते है इसलिए ताज महल हफ्ते में केवल Friday (जुमे) के दिन पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता है।

4. Chichén Itzá

चिचेन इट्ज़ा की खोज 1841 में दो महान खोजकर्ता जॉन लॉयड स्टीफंस और फ्रेडरिक ने की थी। चिचेन इत्ज़ा माया खंडहरों का एक परिसर है जो की मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप पर है। यह एल कैस्टिलो या कुकुलकैन के मंदिर के रूप में जाना जाता है।

Image Source: Pixabay

ऐसा माना जाता है की इसका दौर 600 ईस्वी से 1200 के दशक तक चला। एक अनुमान के तौर पर यह माना जाता है की यह 1,500 वर्ष से अधिक पुराना है जिसकी उचाई 98 ft है।

5. Machu Picchu

पेरू में उरुबाम्बा नदी घाटी के ऊपर स्तिथ एंडीज पर्वत पर Machu Picchu है। माचू पिच्चू अपनी परिष्कृत सूखी-पत्थर की दीवारों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर दिमाग को चकरा देने बाली इमारते है।

Image Source: Pixabay

यह माना जाता है की माचू पिच्चू का निर्माण इंका के नौवें शासक पचकुटी इंका युपांक्वी ने करवाया था। इसका निर्माण लगभग 1400 के दशक के मध्य में माना जाता है।

6. Christ the Redeemer

क्राइस्ट द रिडीमर की ये यह 98 फीट लंबी प्रतिमा 1931 में बनकर तैयार हुई थी और, इसकी क्षैतिज रूप से फैली हुई भुजाएं 92 फीट तक फैली हुई हैं।

Image Source: Pixabay

यह प्रतिमा कंक्रीट से बनी हुई है और यह मूर्ति एक पत्थर के ऊपर बानी हुई है जो की इसका आधार है। इस पत्थर की उचाई लगभग 26 फ़ीट है।

7. Colosseum

यह एक अंडाकार एम्फीथिएटर है जो की अब तक का सबसे बड़ा प्राचीन एम्फीथिएटर है। यह रोम शहर के मध्य में स्थित है। इसे रोमन लोगो के उपहार हेतु बनाया गया था जो की फ्लेवियन सम्राटों के शासनकाल के समय बनाया गया था।

Image Source: Pixabay

कालीज़ीयम लगभग 1,900 वर्ष से अधिक पुराना है। इसमें पुरे 80 प्रवेश द्वार है, और कोलोसियम का भूमिगत हिस्सा हाल ही में जनता के लिए खोला गया था।

Old 7 Wonders of the World

हेरोडोटस और कल्लिमचुस वह लोग थे जिन्होंने सबसे पहले तक़रीबन 2000 साल पहले अजूबो को चुनने की नीब रखी। इन्ही के द्वारा सबसे पहली बार इस बिचार को रखा गया। आज के समय में Old 7 Wonders of the World में से केवल 1 ही अजूबा है जो बचा हुआ जिसे हम ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा नाम से जानते है। बाकी 6 अजूबे अब नष्ट हो चुके है।

S. No.Old 7 Wonders of the Worldप्राचीन दुनिया के सात अजूबेCountry
1.गीज़ा का महान पिरामिडGreat Pyramid of GizaEgypt
2.बेबीलोन के हेंगिंग गार्डेनHanging Gardens of BabylonIraq
3.स्टेचू ऑफ़ ज़ीउस अट ओलम्पियाStatue of Zeus at OlympiaGreece
4.टेम्पल ऑफ़ आर्टेमिसTemple of Artemis at EphesusTurkey
5.माउसोलस का मकबराMausoleum at HalicarnassusTurkey
6.कोलोसुस ऑफ़ रोडेजColossus of RhodesGreece
7.लाइटहाउस ऑफ़ अलेक्सान्दिराLighthouse of AlexandriaEgypt
Old 7 Wonders of the World

दोस्तों दुनिया में वैसे तो कई ख़ास जगह है जो अपने आप में इस दुनिया के लिए एक ख़ास महत्व रखती है। आज दुनिया में जो भी 7 Wonders of the World माने जाते है वे सभी हमारे द्वारा ही चुने गए है और यह अजूबे इस दुनिया को खूबसूरत व दुनिया को समझने में आसान बनाते है।

ज्यादातर अजूबे बहुत पुराने है जो हमे हमारे पूर्वजो के रहन-सहन व अन्य तौर तरीकों से वाक़िफ़ करते है। इन्ही कई अलग-अलग अजूबों के कारण आज हम कई प्राचीन सभय्ताओं को जान पाए है। दोस्तों हमे इन सभी अजूबो और अन्य जो भी प्राचीन जगह आज भी मौजूद है उन सभी का हर तरह से आदर करना चाहिए।

Exit mobile version